Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली के प्राथमिक विभाग में कक्षा प्रथम के नवागन्तुक विद्यार्थियों का स्वागत कर प्रवेशोत्सव मनाया गया।

प्राचार्य नवरतन मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर तथा नवागंतुक विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। शिक्षक रणजीत सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय में सत्र-पर्यन्त होने वाली समस्त गतिविधियों के बारे में  जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों का उनके कक्षाध्यापकों से परिचय करवाया गया। प्राचार्य नवरतन मित्तल द्वारा केंद्रीय विद्यालय के बारे में जानकारी दी और नवागंतुक विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा का महत्त्व बताते हुए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम (एसआरपी) वर्कबुक, दैनन्दिनी और उपहार प्रदान दिए गए।

सीसीए प्रभारी तथा मुख्याध्यापक डीआर मीणा ने बताया कि यहां कोटा के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के मुख्य-अध्यापक पीआर मेघवाल और स्थानीय विद्यालय से दीप्ति गुप्ता, दीपक कुमार टेलर, रणजीत सिंह मीणा, मुनेश मीणा, प्रधान मीणा और ऋचा शुक्ला उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d