Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपीतांबर श्याम संघर्ष समिति के आह्वान पर जहाजपुर आंशिक बंद

पीतांबर श्याम संघर्ष समिति के आह्वान पर जहाजपुर आंशिक बंद


Jahazpur News 15 नवम्बर (मोहम्मद आजाद नेब) जलझूलनी एकादशी पर भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने रोष जताया है। इसे लेकर हिंदू संगठनों की मांगों पर पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने अनिश्चितकालीन बंद का घोषणा की थी।

इसके तहत शुक्रवार को जहाजपुर आंशिक तरह बंद रहा। घटना के बाद से ही हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में कई और लोग शामिल थे। बुधवार को पुलिस की ओर से 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आंदोलन को और तेज करते हुए समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद और विरोध मार्च का ऐलान किया है। वहीं 16 नवंबर को जहाजपुर तहसील, 17 को शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। जबकि 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है‌‌। समिति का कल्याणजी के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है। मामले पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए है‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d