Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला कलक्टर एवं एसपी ने समरावता गांव में घटनास्थल का दौरा किया

जिला कलक्टर एवं एसपी ने समरावता गांव में घटनास्थल का दौरा किया


Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के तहत गत 13 नवंबर को मतदान दिवस पर देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समरावता में हुए घटनाक्रम का शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया तथा ग्रामीणों से बात कर उनकी पीड़ा सुनी। जिला कलक्टर ने कहा कि घटनाक्रम के दौरान लापता, घायल लोगो को ट्रेस किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में किसी की जनहानि नहीं हुई है। जिला प्रशासन ग्रामीणों के साथ है। ग्रामीणों की समरावता गांव को देवली उपखंड के स्थान पर उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग लेकर जिला कलक्टर ने कहा कि इस गांव के ग्रामीण गत 30 अक्टूबर को इस मांग को लेकर उनके पास आए थे। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लगी होने के कारण उनकी मांग पर अग्रिम कार्रवाई किया जाना संभव नहीं था। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद उनकी मांगों एवं समस्याओं को उच्च स्तर पर भिजवाया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि 13 नवंबर को हुए घटनाक्रम को लेकर सभी लोगों के बयान लिए जा रहे है। अब स्थिति सामान्य है, एक-एक घटना की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। बयानों एवं जांच के आधार पर डिटेल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमे सभी की बात को सुना जाएगा एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d