Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsसमरावता की घटना के विरोध में सौपा ज्ञापन, नरेश मीणा की रिहाई...

समरावता की घटना के विरोध में सौपा ज्ञापन, नरेश मीणा की रिहाई की मांग


Jahazpur News 15 नवम्बर (मोहम्मद आजाद नेब) देवली उनियारा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई की मांग एवं समरावता की घटना के विरोध में मीणा समाज, अम्बेडकर विचार मंच, मीणा सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम थानाधिकारी नरपतराम बाना को ज्ञापन सौंपा है। वहीं आरएएस अधिकारियों के पेन डाउन के चलते उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन नही लिया।

ज्ञापन में बताया कि उपचुनाव में ग्राम समरावता में ग्रामवासियों द्वारा शान्तिप्रिय तरीके से चुनाव का बहिष्कार कर रहे।थे। वे लोग ग्राम पंचायत को उपखण्ड देवली से बदलकर उनियारा में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान मतदान केंद्र पर उपस्थित उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी द्वारा जबरन 3 सरकारी कर्मचारियों को उनकी नौकरी से हटाने की धमकी देकर जबरन मतदान कराया। वहीं जबरदस्ती किसी विशेष के पक्ष में मतदान करवाया गया। इसके चलते नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित चौधरी के थप्पड़ मारने की घटना हुई। वहीं रात्रि करीब 11 बजे ग्रामवासी, नरेश मीणा व उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज, आसू गैस के गोले छोड़े। खड़ी गाड़ियों में पुलिस प्रशासन द्वारा जानबुझकर आग लगाकर लोगों को जान से मारने की कोशिश की गई। ज्ञापन में सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज कर प्रशासनिक कार्यवाही करने की मांग की गई। बताया कि यह अधिकारी एक वर्ष पूर्व से एपीओ चल रहा था। इसके बावजुद भी वह चुनाव में किस प्रकार ड्यूटी पर आया। यह पूरी घटना टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा के ग्रामवासियों द्वारा समरावता गाँव बुलाने पर हुई।

यदि वह समय पर मौके पर चली जाती तो इस प्रकार की जनधन की हानि नहीं होती। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई करने, गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d