गुरु महिमा पर प्रकाश डाला
Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शुक्रवार को गुरु नानक जयंती की 555 वी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके गत 5 नवम्बर से सुबह 5 बजे से प्रभातफेरी निकालकर गुरु नानकदेव के संदेशों का प्रचार प्रसार किया जा रहा था।
गुरु नानक जयंती पर शुक्रवार सुबह भी संगीतमय प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं गुरु नाम लेवा साध संगत द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा के ज्ञानी द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कीर्तन एवं अमृतवाणी से गुरु के दिखाए हुए मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला। इस गुरु अमृतवाणी को साध संगत ने सुना। इस मौके पर लोगों ने परस्पर गुरु नानक देव जयंती प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। दोपहर में संगत द्वारा अटूट लंगर आयोजित हुआ। इस दौरान गुरु नाम लेवा साध संगत के महिलाएं, पुरुष, बच्चे उपस्थित थे।



