Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजकुमार गुप्ता ने अपनी पुत्री आराध्या गुप्ता के जन्मदिन पर बोरड़ा गणेश मंदिर समिति को 25 हजार रुपए की भेंट दी है।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया यह डॉ. राजकुमार गुप्ता ने मंदिर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर 25 हजार रुपए की राशि भेंट की है। पूर्व में भी यह दानदाता परिवार मंदिर विकास में सहयोग कर चुका है। इस दौरान टेस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई, सदस्य चंद्रभान गोयल, पप्पूलाल मीणा, रतिराम, अनिल, लादूलाल मीणा समेत मौजूद थे। जिन्होंने पिता व पुत्री का तस्वीर भेंटकर स्वागत किया।



