Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्रीचंद्रप्रभु भगवान को मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया

श्रीचंद्रप्रभु भगवान को मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के श्रीचंद्रप्रभु अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार में गुरुवार को भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया।

यहां श्रद्धालुओं ने भगवान को निर्वाण का लड्डू चढ़ाया। चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल के मंत्री पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं की ओर से सुबह भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा निर्माण कांड भाषा बोलकर की गई। वहीं भगवान को लड्डू अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने विधान में बैठकर पुण्य अर्जित किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है, जो आगामी 9 मार्च तक जमा करवानी होगी। इस अवसर पर समाज की ओर से फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d