Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र देवली की लीगल व सोशल काउंसलर ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध की जानकारी दी।
इसे लेकर काउंसलर रश्मि वर्मा व अंकिता माहेश्वरी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन पर पहुंची। जहां उन्होंने यहां उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा और साइबर अपराध के बारे में बताया। वहीं महिलाओं के साथ इस तरह की घटना होने पर सूचना थाने पर देने की बात कही गई। साथ ही अपराधों से बचने के लिए सावधानियों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की कोई घटना होती है तो वह संबंधित थाने में इसकी शिकायत करें। इसके अलावा महिला सुरक्षा के विभिन्न कानूनों की भी जानकारी दी गई।



