Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में शैक्षणिक क्षेत्र 2025-26 के लिए कक्षा प्रथम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि इसे लेकर पंजीकरण की तिथि व अवधि 7 मार्च सुबह 10 बजे से आगामी 21 मार्च रात 10 बजे तक रहेगी। अभिभावक प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


