Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा (चांदली) में गुरुवार को मिड डे मील का जिला रसद अधिकारी टोंक इंद्रपाल मीणा ने औचक निरीक्षण किया।
जिला रसद अधिकारी मीणा ने विद्यालय में भोजन चखकर गुणवत्ता परखी। वहीं बर्तन की साफ सफाई व रसोई घर का रखरखाव, खाद्यान्न भंडार का निरीक्षण किया। रसद अधिकारी द्वारा व्यवस्था संतोषजनक बताई गई। वहीं शाला प्रबंधन ने जिला रसद अधिकारी को दुपट्टा पहनाकर के स्वागत किया। इस दौरान संस्था प्रधान मेंहरूनिशा मंसूरी, धनराज पाराशर, सोहन बरवड़, राजेश मीणा, विनोद चौधरी, गोपाल गुर्जर, पारस गुर्जर, खुशबू शर्मा, मनोज केवट उपस्थित थे।



