Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में गुरुवार को कबड्डी और बैडमिंटन का फाइनल मैच हुआ।खेल प्रभारी शिव शंकर चौहान ने बताया कि द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ कबड्डी का फाइनल हुआ।
जिसमें ए और बी टीम का मैच हुआ। उसमें ए टीम ने बाजी मारी। साथ ही बैडमिंटन का भी फाइनल मैच कराया जाएगा। दोनों मैच का संचानल अंशु सक्सेना, शिव शंकर चौहान और किंकर सिंह ने करवाए।
पोस्टर प्रतियोगिता हुई
पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में गुरुवार को कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आरसी सावल ने स्वयंसेवकों से पोस्टर प्रतियोगिता कराई। इसमें पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया और बताया कि पर्यावरण संरक्षण ज़रूरी है। जिसमें सभी छात्रों ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाकर जागरूक किया।
इन सभी प्रतियोगिता का अवलोकन करने के लिए महाविद्यालय की निदेशक नीलू अग्रवाल और उनके साथ कृषि महाविद्यालय के एसोसिएट डीन अंकित चौकड़ीवाल ने किया। इस दौरान शिक्षक डॉ. बीएस मीणा, डॉ. दयाशंकर मीणा, चेतना सिंहल, राजू लाल धाकड़, शिव शंकर चौहान, किंकर सिंह, अंशु सक्सेना, अविनाश जांगिड, ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।



