Thursday, June 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

थाना प्रभारी दौलतराम के अनुसार पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन में पुलिस थाना देवली के सहायक उप निरीक्षक गोपालसिंह, कांस्टेबल राजाराम और चालक कांस्टेबल प्रभुलाल शामिल थे। गुरुवार सुबह गश्त के दौरान जहाजपुर चुंगी नाका के पास पुलिस टीम को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के महिंद्रा ट्रैक्टर और उसमें भरी बजरी को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d