Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर टोंक टीना डाबी द्वारा जारी आदेशानुसार स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देश पर नगर पालिका देवली के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा को मुख्यालय निदेशालय में प्रतिक्षा में रखा गया है।
जबकि देवली नगर पालिका के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए रिक्त पद पर अधिशाषी अधिकारी-4 नगरपरिषद टोंक अमरचन्द गुर्जर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गुर्जर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वर्तमान पद के दायित्वों के साथ-साथ अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका देवली का कार्य भी संभालेंगे।



