Thursday, June 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगाजी सरकार के सालाना उर्स में अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर

गाजी सरकार के सालाना उर्स में अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर

हाजिरी लगाकर चादर और फूल पेश किए


Jahazpur News 4 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) गाजी सरकार के सालाना उर्स की शुरुआत गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उल्लास के साथ हुई। इस मौके पर दरगाह शरीफ में अकीदतमंदों ने श्रद्धा एवं अकीदत के साथ चादर पेश की तथा मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

अस्पताल में उपचार न मिलने से युवक की मौत पर बवाल…बंद कराया शहर

गाजी सरकार की शान में भव्य जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। जुलूस के दौरान सूफियाना कलामों और नाते कलाम से माहौल श्रद्धामय बना रहा। दरगाह शरीफ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने गाजी सरकार की बारगाह में हाजिरी देकर चादर और फूल पेश किए। इस दौरान देश-प्रदेश में शांति, सौहार्द और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। उर्स को क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसमें सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

गांवड़ी जीएसएस पर प्रदर्शन, निगम के अभियंता और प्रशासनिक अधिकारियों ने की बात

इससे पहले सुबह बाद नमाज-ए-फज्र आस्ताने औलिया पर कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। दोपहर बाद नमाज-ए-जोहर पीर बाबा के चौक से शाही जामा मस्जिद से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया। जिसमें कव्वाल पार्टी के साथ शहर में गश्त करते हुए शाम 6 बजे दरगाह शरीफ पर चादर पेश की। वहीं रात्रि में बाद नमाज-ए-इशा के तकरीरी कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजन होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d