Thursday, June 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली की विंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी में प्रवेश शुरू

देवली की विंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी में प्रवेश शुरू

अब शहर में मिलेगी सैनिक स्कूल व आरएमएस की तैयारी

(एजुकेशन न्यूज़)


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल और सैनिक स्कूल में सर्वाधिक सिलेक्शन देने वाली जयपुर और सीकर की बेस्ट डिफेंस एकेडमी अब देवली में उपलब्ध है। विंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी विद्यार्थियों को स्कूल, कोचिंग और हॉस्टल की सुविधा एक ही परिसर में दे रही है।

संस्था निदेशक मीना चौधरी ने बताया कि अकैडमी में आरबीएसई और सीबीएसई दोनों माध्यमों में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में शिक्षा दे रही है। यह संस्थान आरएमएस, आरआईएमसी, सैनिक स्कूल, गुरुकुल स्कूल, नवोदय स्कूल और राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल के लिए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करवाता है। संस्थान की मुख्य विशेषता व्यक्तिगत ध्यान, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और छोटे बैच का प्रबंधन शामिल है। यहाँ विद्यार्थियों को स्कूल और ओलंपियाड्स के लिए एकीकृत अध्ययन सामग्री दी जाती है।

वहीं नियमित टेस्ट व प्रदर्शन विश्लेषण के माध्यम से उनकी प्रगति पर नजर रखी जाती है। शिक्षण कार्य जयपुर और सीकर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा संचालित किया जाता है। निदेशक ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई है और यहां सीटें सीमित हैं। अभिभावक जानकारी या प्रवेश के लिए पुराने अजमेर रोड स्थित अग्रसेन नगर केवी स्कूल के पास परिसर में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d