Tuesday, September 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिर्दलीयों में, कपिल की बड़ी जीत, महज 11 वोटों के अंतर से...

निर्दलीयों में, कपिल की बड़ी जीत, महज 11 वोटों के अंतर से जीते महेन्द्र


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पालिका चुनाव देवली के चुनावी नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 में से कुल 10 वार्डों पर परचम फहराया। इन विजयी निर्दलीयों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर जीत के अंतर का बेहद रोचक मुकाबला सामने आया है।

चुनाव में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नंबर 34 के कपिल मीणा रहे, जबकि सबसे नजदीकी और सबसे कम मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नंबर 5 के महेन्द्र रेगर रहे। वार्ड नंबर 34 में निर्दलीय कपिल मीणा ने जबरदस्त जनाधार दिखाते हुए 482 मत हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अशोक (361 मत) को 121 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। यह 10 विजयी निर्दलीय पार्षदों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। दूसरी ओर वार्ड नंबर 5 में बेहद रोमांचक और सांसें थाम देने वाले मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी महेन्द्र रेगर ने जीत का स्वाद चखा। महेन्द्र रेगर को 206 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राकेश रैगर को 195 मत प्राप्त हुए। इसी तरह महेन्द्र रेगर ने मात्र 11 वोटों के बेहद मामूली अंतर से चुनाव जीतकर पालिका में अपनी जगह पक्की की।

जो सभी विजयी निर्दलीयों में जीत का सबसे कम अंतर रहा। लिहाजा निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मीणा के साथ जनादेश सर्वाधिक सामने आया है। इन प्रत्याशियों की जीत के बाद इनका स्वागत किया गया। बताया गया कि देवली गांव नगर पालिका क्षेत्र में चार सीटों में तीन में भाजपा ने कब्जा जमाया। जबकि एक सीट पर निर्दलीय काबिज हुआ। देवली गांव का क्षेत्र इसी बार नगर पालिका चुनाव से जुड़ा है। इससे पहले वहां ग्राम पंचायत के चुनाव होते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here