Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह दैनिक ब्यूरो ने भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 9 की भाजपा की निर्वाचित पार्षद कजोड़ी देवी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने का अंदेशा जताया था।
दोपहर को यह अंदेशा अब सही साबित हुआ है। भाजपा की ओर से कजोड़ी देवी ने बुधवार को पालिकाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्हें शपथ दिलाई गई। दोपहर करीब 12 बजे पहुंची कजोड़ी देवी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद कविता जैन भी मौजूद रहीं। बुधवार सुबह दैनिक ब्यूरो की खबर में पार्टी सूत्रों के हवाले से कजोड़ी देवी के नाम को लेकर प्रमुखता से चर्चा होने की जानकारी सामने रखी गई थी। बाद में भाजपा की ओर से कजोड़ी देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर इस चर्चा पर मुहर लगा दी।
देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को निर्धारित है।
पिछली खबर-:
पालिकाध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी हलचल, भाजपा से यह हो सकती हैं प्रत्याशी


