Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, देवली में शुक्रवार विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण, जल और पक्षी संरक्षण को समर्पित जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान कॉलेज परिसर में पक्षियों के लिए वाटर पॉट्स स्थापित किए गए, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। महाविद्यालय की निदेशक नीलू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकड़ीवाल ने सामूहिक प्रयासों से जैव विविधता बचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति रही, जहाँ विद्यार्थियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘जल ही जीवन है’ का संकल्प लेकर पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली।



