Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोहम्मद रज़ा खान सर्बिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

मोहम्मद रज़ा खान सर्बिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


Jahazpur News 5 जून (मोहम्मद आजाद नेब) शाहपुरा के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा खान का चयन 13 से 22 जून तक सर्बिया के ज्लातिबोर में आयोजित होने वाली अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले रज़ा ने कोच राकेश विश्नोई के मार्गदर्शन में परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व रज़ा 2025 में मालदीव में आयोजित SABA अंडर-16 क्वालीफायर्स में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं और फीबा अंडर-16 एशिया कप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का मुकाबला सर्बिया, फ्रांस, तुर्की और चीन समेत 20 से अधिक देशों की टीमों से होगा। रज़ा टीम में शूटिंग गार्ड और स्मॉल फॉरवर्ड की भूमिका निभाएंगे। उनके इस चयन से शाहपुरा क्षेत्र में खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि रज़ा अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d