Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व सैनिक कल्याण समिति देवली ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी देवली के माध्यम से जिला कलक्टर को ज्ञापन भेज कर शहीद स्मारक की 50 फीट दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
समिति के सेवानिवृत्त सुबेदार रतनसिंह मीणा ने ज्ञापन में बताया कि देवली स्थित भरतपुर हाउस के पास देश की आन बान शान सैनिकों, शहीदों वीर नारियों की आस्था के प्रतीक शहीद स्मारक को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तहस नहस करना, हमारे सैनिकों व देश के नागरिकों का अपमान है, जो कि देवली की कौमी एकता को बिगाडने का माहौल बनाना मकसद प्रतीत होता है। ऐसे असामाजिक तत्वों को नजर अंदाज करना उनका हौसला बढाना होगा।
लिहाजा पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलवाएं तथा शहीद स्मारक का पुनः निर्माण करवाएं। ज्ञापन में बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सैनिकों को मजबूरन धरना, प्रदर्शन व आंदोलन करना पड़ सकता है।



