Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में रविवार को होगा निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप

देवली में रविवार को होगा निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप


Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 7 जून को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन होगा।

यह शिविर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष के अनुसार शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ मरीजों की निःशुल्क जांच करेंगे और उन्हें विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर में सीबीसी, पीएसए, सीए-125, एक्स-रे एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच समेत महत्वपूर्ण सुविधाएं निःशुल्क होगी। शिविर संयोजक के अनुसार शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव, मुंह खोलने या निगलने में कठिनाई, लंबे समय से छाले, अचानक वजन घटना, भूख कम लगना, थकान या मल-मूत्र में खून आने जैसे संभावित लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि कैंसर की शुरुआती जांच जीवन बचाने में सहायक होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d