Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत देवली में अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय ने गत 3 जून को इस संबंध में जिला कलक्टर टोंक को पत्र लिखकर बस स्टैंड की भूमि का नामांतरण निगम के नाम दर्ज करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह दैनिक ब्यूरो ने इस कार्य के जल्द शुरू होने का अंदेशा पहले ही व्यक्त कर दिया था। निगम के अनुसार वर्तमान में उक्त बस स्टैंड की भूमि राजस्व अभिलेखों में नगर पालिका देवली के नाम दर्ज है, जिसे अब परिवहन निगम के नाम हस्तांतरित किया जाना है। विधायक देवली-उनियारा से हुई वार्ता के बाद अब बस स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान स्थान पर ही इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया है।
प्रक्रिया के पूरा होते ही जनसुविधा के लिए बस स्टैंड के पुनः निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा।
प्रीवियस न्यूज़:-
34 करोड़ के अस्पताल प्रोजेक्ट पर ब्रेक, विरोध के बाद प्रशासन ने टेंडर किया निरस्त


