Thursday, June 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsस्कूटी सवार एएनएम को पिकअप ने मारी टक्कर, मामला दर्ज हुआ

स्कूटी सवार एएनएम को पिकअप ने मारी टक्कर, मामला दर्ज हुआ


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप स्वास्थ्य केंद्र अम्बापुरा में कार्यरत एएनएम मीनाक्षी मीणा के साथ हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने बुधवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना गत 2 जून की है, जब मीनाक्षी मीणा पत्नी अशोक कुमार मीणा हाल निवासी इमानुएल स्कूल के पीछे देवली अपनी स्कूटी से राजमहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिपोर्टिंग के लिए जा रही थीं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नहर के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से एएनएम मीनाक्षी मीणा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके पर ही गाड़ी को बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया और फरार हो गया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उक्त घटना का वीडियो बना लिया और घायल को देवली के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पुत्र संचित मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी माता के सिर, मुंह और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई शिव कुमार को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d