Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री व्यापार महासंघ देवली ने सोमवार को विधायक राजेंद्र गुर्जर को एक ज्ञापन सौंपकर पुरानी खाली पड़ी कृषि उपज मंडी में जनाना अस्पताल खोलने की मांग की है।
महासंघ का कहना है कि कृषि उपज मंडी समिति के शहर के बाहर जाने से व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हुआ है। यदि इस खाली पड़ी मंडी में जनाना अस्पताल खोल दिया जाए तो इससे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ज्ञापन में देवली चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान श्री व्यापार महासंघ के संरक्षक रमेश जिंदल, राधेश्याम मालू, महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, विनोद साहू, उमाशंकर खूंटेटा, बनवारी मंगल, जसवंत सिंह चौहान, प्रहलाद साहू, नवीन गोयल, सोनू गोयल, महेश मंगल आदि उपस्थित थे।


