Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबार-बार ट्रिपिंग व घंटों बंद रहती है विद्युत सप्लाई

बार-बार ट्रिपिंग व घंटों बंद रहती है विद्युत सप्लाई

विद्युत निगम की लापरवाही, जनता पर पड़ रही भारी


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ज्योति कॉलोनी व हनुमान नगर क्षेत्र में विद्युत निगम की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। बार-बार लाइटिंग ट्रिपिंग एवं घंटों लाइट बंद रहने की समस्या आम हो गई है।

जिसकी शिकायत आमजन कई बार कर चुका है। लेकिन अभियंताओं के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। समस्या की मुख्य वजह ट्रांसफार्मर की क्षमता से लोड का ज्यादा होना है। जिसका समाधान नहीं किया जा रहा है। सोमवार शाम जैन मंदिर वाली गली में खंभे पर बेतरतीब तरीके से झूमते तारों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में बार-बार आग लगने के बावजूद बिजली निगम द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, और मौके पर कोई कर्मचारी देखने भी नहीं आता।

स्थिति इतनी गंभीर है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पुराने और खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत या बदलाव किया जाए तथा गली में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d