Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जल संरक्षण के लिए एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 10 जून को देवडावास में आयोजित होगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका के आदेश अनुसार कार्यक्रम में जल-ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शिलान्यास और पौधारोपण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान यातायात नियंत्रण, कानून और शांति व्यवस्था करने के लिए पुलिस विभाग की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली और सहायक अभियन्ता जल-ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करेंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों और स्काउट गाइड के सदस्यों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।



