Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपंचायत समिति में बनवारी लाल ने किया प्रधान का पद ग्रहण

पंचायत समिति में बनवारी लाल ने किया प्रधान का पद ग्रहण


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली में सोमवार को आयोजित एक समारोह में पंचायत समिति सदस्य बनवारी लाल जाट ने प्रधान पद का कार्यभार संभाला है। इस मौके पर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नवनियुक्त प्रधान बनवारी लाल जाट ने पूजा अर्चना के साथ पद ग्रहण किया और विधायक गुर्जर की मौजूदगी में प्रधान कक्ष में कार्यभार संभाला। विधायक गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के अड्डे को नष्ट कर दिया।

नवनियुक्त प्रधान बनवारी लाल जाट ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होने देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। गौरतलब है कि पंचायत समिति में कांग्रेस के गणेशराम जाट प्रधान थे, लेकिन हाल ही में उनका पंचायत समिति क्षेत्र दूनी नगर पालिका बन जाने के बाद खत्म हो जाने से राज्य सरकार ने उनको प्रधान के पद से हटा दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d