Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचोरी के डम्पर सहित एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी के डम्पर सहित एक आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए चोरी के डम्पर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर मोटाराम बेनीवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा और रामसिंह वृत्ताधिकारी देवली के सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस मामले में कार्रवाई की है।

दरअसल गत 26 मई को संथली से चोरी हुए डम्पर को जिला कैथल हरियाणा से बरामद कर आरोपी मनोज पुत्र सुखपाल जाट निवासी करोडा थाना पुण्डरी, जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवादी रामराज पुत्र भैरुलाल गुर्जर ने 26 मई को सुबह 5 बजे संथली एनएच 12 से एक डम्पर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पेश की थी। मामले में अभियोग दर्ज कर तलाश व अनुसंधान शुरू किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और प्राप्त आसूचना के आधार पर चोरी हुए डम्पर के कैथल हरियाणा की तरफ मूवमेंट होना सामने आया, जिस पर गठित विशेष टीम को 26 मई को ही कैथल, हरियाणा रवाना किया गया।

टीम ने लगातार प्रयास करते हुए चोरी हुए डम्पर को जिला कैथल, हरियाणा से बरामद किया गया। मामले में थाना स्तरीय टीम में एएसआई बद्रीलाल यादव, कुलदीप, कैलाश शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपी व वारदात के संबंध में अनुसंधान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d