Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsप्रधान पद के लिए संवैधानिक तरीके से निर्वाचन की मांग

प्रधान पद के लिए संवैधानिक तरीके से निर्वाचन की मांग

पंचायत समिति सदस्यों में नाराजगी, ज्ञापन सौंपा


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति देवली के सदस्य संघ ने सोमवार को टोंक में  पंचायतराज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर देवली प्रधान पद के लिए संवैधानिक तरीके से निर्वाचन की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय के आदेश अनुसार गत 6 जून को पंचायत समिति देवली के प्रधान पद का चार्ज बनवारी लाल को दिए जाने का आदेश जारी किया गया है, जो कि असंवैधानिक और राजस्थान पंचायत राज अधिनियमों के तहत अनुकूल नहीं है। पंचायत समिति सदस्य संघ के अध्यक्ष रामसिंह मीणा ने कहा कि इस प्रकार के आदेशों को न्यायालय ने भी अस्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य पंचायत समिति देवली के सभी सदस्य इस आदेश की निंदा करते हैं।

संघ ने मांग की है कि देवली के प्रधान पद के लिए निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों से मतदान करवाकर बहुमत प्राप्त सदस्य को प्रधान पद का चार्ज देने की अग्रिम कार्यवाही की जाएं। ज्ञापन की प्रतिलिपि कार्यालय सहायक निदेशक लोक सेवक टोंक व अतिरिक्त कलक्टर टोंक को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d