Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री जाट समाज विकास समिति के चुनाव मंगलवार को

श्री जाट समाज विकास समिति के चुनाव मंगलवार को


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री जाट समाज विकास समिति देवली कार्यकारिणी के चुनाव 10 जून को होंगे। समिति के संगठन मंत्री तेजप्रकाश चौधरी ने बताया कि चुनाव अपरान्ह 3 बजे शुरू होंगे।

इसमें समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य तथा अन्य सभी पंजीकृत सदस्य भाग लेंगे। बैठक का आयोजन सीआईएसएफ रोड स्थित आइडल किड्स इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में किया जाएगा। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों का चयन किया जाएगा। तेज प्रकाश चौधरी ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की बात कही है। समिति की यह बैठक संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक एकता और विकास की दिशा में एक अहम बताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d