Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertभीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा जारी...

भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा जारी…


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोमवार से अगले कुछ दिनों तक शहर में गर्मी का भीषण प्रकोप जारी रहने की संभावना है। यह दौर 13 जून तक चल सकता है। इस अवधि में रातें भी बेहद गर्म रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 व 10 जून तक दिन का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री रह सकता है। जबकि इस अवधि में गर्म लू का प्रकोप रह सकता है। जबकि रात का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है, जो सामान्य से बहुत ज्यादा है। जबकि 11 जून के बाद दिन का तापमान तो कम होने की सम्भावना कम है, लेकिन 11 से 13 जून तक रातों के तापमान में एक डिग्री की कमी संभव है। बहरहाल अगले 5 दिनों तक शहर में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। सोमवार को भी भीषण गर्मी रही। दोपहर 12 बजे बाद बाजार सुनसान हो गए। इक्के दुक्के लोग ही नजर आए। रविवार को भी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। रात को भी सकून नहीं मिला। वही सुबह उठे तो फिर पसीने से भीग गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d