Monday, August 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskफसलों को मिला जीवन, पौने घंटे हुई झमाझम बारिश

फसलों को मिला जीवन, पौने घंटे हुई झमाझम बारिश


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं खेतों में फसलों के लिए भी यह बारिश जीवनदान साबित हुई। काफी दिनों से बारिश थमी हुई थी और तेज गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे।

सोमवार शाम मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी के बाद करीब पौने घंटे तक तेज बारिश हुई। अच्छी बारिश के चलते शहर की सड़कों और नालियों में पानी बहने लगा। बारिश से मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया तथा लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के साथ ही किसानों ने भी राहत की सांस ली है। खेतों में फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार क्षेत्र में अब तक अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है, जिसके चलते लोगों को चिंता होने लगी थी। कम बारिश का असर बीसलपुर बांध के जलभराव पर भी दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध का जलस्तर आरएल 314.05 मीटर दर्ज किया गया।

जबकि त्रिवेणी नदी पर 2.30 मीटर का बहाव चल रहा था। सोमवार शाम हुई बारिश से क्षेत्र में अच्छी बारिश की उम्मीद एक बार फिर जगी है।

Social News :-

छाले पड़े, शरीर टूटा और थका पर, नहीं टूटा हौसला: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटी निशा बाई किन्नर

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here