Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, रक्तदान शिविर भी लगेगा

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, रक्तदान शिविर भी लगेगा


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश एवं वफात के मुबारक मौके पर देवली शहर में मुस्लिम समाज की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।

समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश ने बताया कि यह आयोजन पैगंबर-ए-कायनात के 1501 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जुलूस की विधिवत शुरुआत 26 अगस्त सुबह फजर की नमाज के साथ कुरआन ख्वानी से होगी। शाही जामा मस्जिद से जुलूस रवाना होकर ममता सर्कल और छतरी चौराहे से होते हुए हजरत पहलवान शाह बाबा की दरगाह पहुंचेगा। इस दौरान में कोटा रोड, एजेंसी एरिया, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से भी मुस्लिम समाज के लोग जुलूस के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान इस्लामिक उलेमा एवं विद्वानों द्वारा हजरत मुहम्मद साहब की सीरत-ए-मुस्तफा अर्थात उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद गुरुवार 27 अगस्त को शाही जामा मस्जिद के चौक में जलसा-ए-सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता सदर अब्दुल खालिक अब्बासी करेंगे।

रक्तदान शिविर भी लगेगा

इसी अवसर पर 27 अगस्त सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हजरत पहलवान शाह बाबा की दरगाह, देवली में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अख्तरुल्लाह खान ने बताया कि आयोजन में लोगों सहित शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की बात कही गई। रक्तदान कैंप में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रूबी अंसार होगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नईम अख्तर, डॉ. फहीम अख्तर, डॉ माहिर और डॉ. मोहम्मद रोशन होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here