Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceजिम की ट्रेडमिल खराब, लोगों को हो रही परेशानी

जिम की ट्रेडमिल खराब, लोगों को हो रही परेशानी


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित नगर पालिका मंडल की जिम में पिछले काफी दिनों से ट्रेडमिल मशीन खराब पड़ी है, लेकिन इसकी रिपेयरिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जबकि जिम में व्यायाम करने वाले लोगों के लिए ट्रेडमिल मशीन का होना बहुत जरूरी है, इसके जरिए ही बॉडी को वार्म अप किया जाता है। लेकिन यहां जिम में दो ट्रेडमिल मशीनें हैं और दोनों ही खराब पड़ी हैं। जिम जाने वाले लोगों ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। दोनों मशीनें टॉयलेट की ओर रखी गई हैं और उन पर गीले कपड़े आदि सुखाए जा रहे हैं। ऐसे में जहां हजारों रुपए की ट्रेडमिल मशीनें खराब पड़ी हैं, वहीं लोगों को जिम में पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

जिम जाने वाले लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन मशीनों की मरम्मत करवाई जाए, ताकि वे अपने व्यायाम को नियमित रूप से कर सकें। जबकि सुबह और शाम दो दर्जन से अधिक लोग एक्सरसाइज के लिए जिम आते हैं। जिन्हें मासिक फीस भुगतान के बाद भी पूरी सुविधा नहीं मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d