Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने केकड़ी मार्ग पर कहारों के झौपड़ा, मालेड़ा के पास मुख्य सड़क एक जगह से धंस गई। इससे यहां एक बड़े आकार का गहरा गड्ढा हो गया है।
देवली में 4 इंच से अधिक बारिश, पनवाड़ सागर पर चली खुशियों की चादर
इससे हादसे का खतरा है और भारी वाहनों के निकलने पर हादसा होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रोड को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। लोगों ने बताया कि सड़क की सुरक्षा दीवार भी खतरे में है और यह हिस्सा रविवार से धंसा हुआ। वहीं दीवार टूटते ही सीधे पानी में जा सकता है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होगा, बल्कि जान-माल की भी हानि हो सकती है। लिहाजा स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।



