Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की नई कार्यकारिणी का गठन संरक्षिका विमला जैन और पूर्व अध्यक्ष विनीता बडजात्या की अध्यक्षता में हुआ।
मीडिया प्रभारी श्वेता जैन और अंकिता जैन ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पूजा बडजात्या को सर्वसम्मति से बनाया गया है। कार्यकारिणी में संरक्षिका विमला जैन, रंजना जैन और मंजू जैन शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री रेखा जैन, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन, युवा प्रकोष्ठ की अंकिता पाटनी और मनीषा जैन, महिला प्रकोष्ठ की राजकुमारी बडजात्या और निशा सेठी भी कार्यकारिणी का हिस्सा हैं। इसी तरह मनोनीत सदस्य प्रीति अजमेरा और मोना पाटनी हैं। उपाध्यक्ष योजना जैन और चित्रा जैन हैं।
सांस्कृतिक मंत्री रेखा जैन, माया अजमेरा और ममता अजमेरा हैं। परामर्श मंत्री मैना बाकलीवाल और आशा अजमेरा हैं। जबकि मीडिया प्रभारी श्वेता जैन और अंकिता जैन को सर्वसम्मति से चुना गया है।


