Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की पार्श्वनाथ धर्मशाला में चल रहे स्मृति परिवर्तन 2025 चातुर्मास के तहत शुक्रवार को मुनि प्रणीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में जैन मुनि विराग सागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस मनाया गया।
जैन युवा परिषद के मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन और मुनि का पादप्रक्षालन महावीर प्रसाद जैन परिवार द्वारा किया गया। मंगलाचरण की शुरुआत अनुराधा जैन द्वारा की गई। विराग सागर महाराज का संगीतमय पूजन उपस्थित श्रावकों द्वारा किया गया। क्षुल्लक विधेय सागर ने भजन द्वारा विराग सागर महाराज की जीवन गाथा प्रस्तुत की।
जितेंद्र मित्तल ने बताया कि सुबह 6 से 7 बजे तक महाराज प्रतिदिन सभी जिनालयों के दर्शनार्थ जाएंगे और 7.15 बजे से 8 बजे तक श्रुतशाला का आयोजन होगा। इसके बाद आहारचर्या, सामयिक, सर्वभक्तिया-स्तोत्र पाठ, शब्दागम की क्लास और महाआरती का आयोजन होगा।



