Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसड़क खोदकर भूल गए ठेकेदार, कॉलोनी के लोग परेशान

सड़क खोदकर भूल गए ठेकेदार, कॉलोनी के लोग परेशान

“शिकायत भेजी”


Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जनता कॉलोनी वार्ड न.15 में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन एक सप्ताह पूर्व गली की सड़क को खोदने के बाद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

जबकि मैसर्स बालाजी सप्लायर द्वारा कार्य करवाया जाना है। सड़क को खोदने से लोगों के समक्ष कई तरह की समस्या हो गई है। वहां निर्मित नालियां भी टूट चुकी हैं, जिसके कारण नलियों में बहने वाला गंदा पानी मकानों के बाहर जमा हो रहा है। इससे दिनभर दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। स्थानीय पार्षद लोकेश लक्षकार ने उक्त लापरवाही को लेकर अधीक्षण अभियंता, जिला कलक्टर और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर शीघ्र ही सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

पार्षद ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा सड़क खोदने और समय पर उसका निर्माण नहीं किए जाने से वहां के निवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शहर में अन्य वार्डों में रोड का निर्माण कार्य चालू है, लेकिन देवली जनता कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य बंद होने से लोगों में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d