लाभार्थियों से करेंगे संवाद
Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धि राशि का हस्तान्तरण 27 जून दोपहर 12 बजे किया जाना प्रस्तावित है।

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में नगरपालिका देवली के सभागार में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाभार्थियों को संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होने की बात कही है।


