Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को स्वच्छता कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और पहले से लगे हुए पौधों की सार संभाल की गई। इसके बाद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गय। इसमें सम्पूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस इकाई प्रथम व इकाई द्वितीय, स्वच्छता समिति एवं महाविद्यालय के सभी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. वंदना यादव, सुमन मीणा, निशा, ज्योति समेत मौजूद थे।

बालकों को ऊनी वस्त्र और फल वितरित
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोली में बालिका सुमन चौधरी के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने विद्यालय के बालक बालिकाओं को ऊनी वस्त्र, फल और एक हजार एक सौ रुपए की नकद राशि विद्यालय में भेंट की। अभिभावक सांवरा चौधरी ने विद्यालय के बालक बालिकाओं को ऊनी वस्त्र और फल वितरित किए। विद्यालय कर्मचारियों ने बालिका सुमन चौधरी का माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाया और शिक्षण सामग्री भेंट की।



