Monday, August 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रकृति की गोद में स्वयंसेवकों का वन विहार, शाखा और बौद्धिक वर्ग...

प्रकृति की गोद में स्वयंसेवकों का वन विहार, शाखा और बौद्धिक वर्ग भी हुआ


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय नगर के स्वयंसेवकों का वन विहार कार्यक्रम रविवार को उत्साह एवं आनंद के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देवली नगर के करीब 70 स्वयंसेवकों व उनके परिजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सतुर स्थित माताजी के मंदिर में दर्शन किए गए। इसके बाद बूंदी के समीप स्थित झर महादेव के प्राचीन मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर स्वयंसेवकों ने प्राकृतिक झरने एवं आसपास के मनोरम वातावरण आनंद लिया गया। वन विहार के दौरान स्वयंसेवकों ने मिलकर शाखा भी लगाई। शाखा में विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक विचार प्राप्त हुए।

वन विहार कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रकृति और पर्यावरण के नजदीक जाने का मौका भी मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here