Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल देवली में चल रहे स्काउट गाइड की प्रतियोगिता रैली व द्वितीय, तृतीय, सोपान, निपुण शिविर का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान के साथ समापन हुआ।
संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के प्रभारी कमिश्नर प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीना थे। उन्होंने कहा कि ” स्काउट गाइड को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है। वहीं यह भी जरूरी है कि उच्च व समानित मंच से भी इन्हें सम्मान दिया जाए। शिविर संचालक खेमराज मीना व बद्रीलाल कहार ने बताया कि यहां गाइड्स ने लोकगीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व रात्रि में केम्प फ़ायर का आयोजन हुआ। सुबह स्काउटर मुकेश प्रजापति, अनिल गौतम, हनुमान माली, नीरज शर्मा, रूपशंकर महावर के निर्देशन में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन व बौद्ध धर्म प्रार्थनाओं से स्तुति की गई। प्रतिभावान स्काउट, गाइड व स्काउटर, गाइडर को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन गाइडर मनीषा जैन ने किया।



