Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमोबाइल टॉवर से बैटरियां चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

मोबाइल टॉवर से बैटरियां चोरी के मामले में दो गिरफ्तार


Jahazpur News 17 फरवरी (आज़ाद नेब) क्षेत्र के कुराड़िया ग्राम मे लगे निजी कम्पनी के मोबाइल टॉवर से 24 बैटरियां चुराने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि कुराड़िया स्थित मोबाइल टावर के सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने मोबाइल टावर से 24 बेटरिया चुरा ले जाने की रिपोर्ट दी थी। इसमें ईको गाड़ी से पीयूष जैन व अन्य साथी ने मोबाइल टॉवर की बैटरियां चुराना बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान आरोपी पीयूष जैन निवासी शंभूगढ़ को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी की बैटरिया खरीदने के आरोप में कैलाश खटीक निवासी काछोला को गिरफ्तार कर 24 बेटियां बरामद की गई। जिन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इस मामले में शेष आरोपी शिवराज नाथ निवासी होडा मांडलगढ़ व हेमराज मेघवंशी निवासी शंभूगढ़ की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d