Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिमा के साथ छेड़छाड़, थाने में दी शिकायत

प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, थाने में दी शिकायत


Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के टोकरावास गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ व तोड़फोड़ की।

इसे लेकर अंबेडकर विकास समिति के पदाधिकारियों ने दूनी थाने मे पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक हेमराज चौधरी को शिकायत दी हैं। स्थानीय निवासी सुखपाल मीणा, प्रताप सिंह सोलंकी व मुरारीलाल मीणा ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय लोगों को अंबेडकर प्रतिमा का चश्मा व उंगलियां क्षतिग्रस्त मिली है। ऐसी घटना सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाती है। ग्रामीणों ने पुलिस उपाधीक्षक हेमराज चौधरी को रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व प्रतिमा पुनर्स्थापना की मांग की गई।

इस दौरान प्रताप सिंह सोलंकी, अमित थलहेटिया, चेतन वर्मा, मुकेश मीणा, रामदेव बैरवा, महावीर, कृष्ण, सुनील मीणा सहित मौजूद थे।

जन-जन तक पहुँचेगी सरकार की योजनाएँ: डॉ. प्रभुलाल सैनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d