Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन आचार्य प्रसन्न सागर महाराज का ससंघ (9 मुनि एवं 7 माताजी) भव्य मंगल प्रवेश बुधवार शाम पौने 4 बजे पटेल नगर जैन मंदिर में होगा।
यह मंगल प्रवेश णमोकार हॉस्पिटल और पेट्रोल पंप चौराहा से होते हुए पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचेगी। मीडिया प्रभारी राजीव जैन के अनुसार गुरु की अगवानी के लिए मार्ग में 15 विशेष मंगल द्वार सजाए गए हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह गुरुदेव का पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।


