Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमंडफिया के मुख्य पुजारी के सानिध्य में होगा सांवरिया सेठ मंदिर का...

मंडफिया के मुख्य पुजारी के सानिध्य में होगा सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास


Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के श्री सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास समारोह आगामी 19 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने बताया कि यह मांगलिक कार्य सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया के मुख्य पुजारी चुन्नीदास वैष्णव के सानिध्य में संपन्न होगा।

धर्म न्यूज़ : शिवरात्रि महोत्सव, प्रवचनों से मानसिक शांति की प्रेरणा दी

संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडितों द्वारा एवं पं रामेश्वर शास्त्री (अमरवासी) के आचार्यत्व में शास्त्रोक्त विधि-विधान से होगा। शिलान्यास समारोह के मौके पर दो दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार सुबह 9:15 बजे रामायण पठन के साथ होगा, जिसके बाद श्री दुर्गा पाठ, वास्तु जाप, गोपाल सहस्रनाम, रामरक्षा स्त्रोत और पुरुषसूक्त के पाठ किए जाएंगे। जबकि अगले दिन 19 फरवरी को दैनिक पूजन एवं शांति पाठ के साथ मुख्य अनुष्ठान प्रारंभ होंगे।

जिसमें शिला पूजन और मंडल पूजन के बाद दिवा अभिजीत मुहूर्त में मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। समारोह का समापन विप्र सत्कार एवं वंदन के साथ होगा। उल्लेखनीय है कि यह मंदिर कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय के सामने भूखंड में बनेगा।

संबंधित विषय की खबर:-

महाशिवरात्रि पर खुली सांवरिया के मंदिर की राह…

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d