Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिमा स्थापना रजत जयंती महोत्सव 23 जुलाई से शुरू होगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 23 जुलाई को शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम,, दीप प्रज्वलन व सम्मान समारोह आयोजित होगा। जबकि 24 जुलाई को सुबह 7 बजे अभिषेक शांतिधारा, सुबह 8:30 बजे सकल जैन समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। वही सुबह 11:30 बजे सामूहिक भोज, दोपहर सवा एक बजे श्री पार्श्वनाथ विधान व शाम 7:15 बजे सामूहिक आरती होगी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।



