Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसांप के काटने से युवती की मौत हुई, भाई ने दी रिपोर्ट

सांप के काटने से युवती की मौत हुई, भाई ने दी रिपोर्ट


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली के घाड़ निवासी एक 19 वर्षीय युवती की शनिवार सुबह सांप के काटने से मौत हो गई। उक्त युवती कुए पर चारा लेने गई थी।

हालांकि इससे पहले परिजन उक्त युवती को कोटा लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका दीपा पुत्री दुर्गालाल साहू निवासी घाड़ है। मामले में मृतका के भाई त्रिलोक साहू ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बहन दीपा प्रतिदिन की तरह शनिवार को गाय का चारा लेने के लिए छीतर माली निवासी घाड़ के कुएं पर गई। इस दौरान वहां मौजूद सांप ने दीपा को हाथ पर काट लिया। घबराई दीपा भाग कर घर पहुंची तथा परिजनों को बात बताई। इस दौरान परिजन दीपा को कोटा उपचार के लिए लेकर गए।  लेकिन इस बीच दीपा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कोटा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दीपा साहू चार भाई बहन में से एक है। दीपा के माता-पिता चांदली माताजी होटल पर कार्य करते हैं। घटना से लोग हतप्रभ रह गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d