Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली में कक्षा एक से 5 तक के अभिभावक संघ की ओर से टीनशेड निर्माण के लिए 2 लाख 15 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया है।
संस्था के प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के बाद अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें प्राथमिक विद्यालय के परिसर में छाया की व्यवस्था नहीं होने की बात आई। संस्था की ओर से अभिभावक संघ के सामने यह मांग रखी गई। जिससे उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय में टीनशेड निर्माण के लिए 2 लाख 15 हजार का आर्थिक सहयोग दिया। अभिभावक संघ में अध्यक्ष पद पर पनवाड निवासी सत्यनारायण सैनी व सचिव पद पर गोपाल लाल मीणा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया। सदस्य के रूप में विनोद कुमार मीणा, सीमा सेन, राजकुमारी वर्मा, प्रधान नागर, सुरेश कुमार मीणा, लक्ष्मण सिंह नरूका, कमलेश कुमार माली, राकेश कुमार मीणा, रामस्वरूप मीणा मनोनीत किए गए।
अमृत पर्यावरण महोत्सव में पौधारोपण किया
राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को “अमृत पर्यावरण महोत्सव” में पर्यावरण संबंधी पैनल डिस्कशन, वाद विवाद, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। हरे भरे परिसर की संकल्पना को साकार करने की दृष्टि से स्वयंसेवकों व संकाय सदस्यों ने पौधारोपण किया।
प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन संचालित हो रहे कार्यक्रम में प्राचार्य ने स्वयंसेवकों व छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने व महाविद्यालय परिसर के साथ अपने घर व आस-पास पौधारोपण करने का संकल्प दिलवाया। यहां सहायक आचार्य अनंत चौधरी, सुमन मीणा, निशा मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल उपस्थित थी।



