Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की प्रदीप नगर बस्ती के लोगों ने उनकी कॉलोनी को नगर पालिका में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि प्रदीप नगर नगर पालिका देवली की एक किलोमीटर की परिधि में शामिल है, जो कि वर्तमान में देवली गांव पंचायत में स्थित है। वहीं राज्य सरकार के निर्देश अनुसार परिसीमन से प्रदीप नगर को नगर पालिका देवली में शामिल किया जाना चाहिए। उक्त क्षेत्र के भूभाग पर नगर पालिका आती है। वैसे ही देवली नगर पालिका के मास्टर प्लान में क्षेत्र शामिल है। पालिका सीमा से जुड़े क्षेत्र प्रदीप नगर शहरी क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है। जिसे नगर पालिका की सीमा में शामिल करना चाहिए। वहीं शेष हिस्से का पुनर्गठन कर ग्राम पंचायत देवली गांव का सीमांकन किया जाए, ताकि नगर पालिका और ग्राम पंचायत का अस्तित्व रह सके। ज्ञापन सौपने में विष्णु साहू, तेजमल आदि शामिल थे।



